हनुमान जयंती पर भक्ति में डूबी राजधानी, दीपों से जगमगाए मंदिर. हनुमान जयंती पर शनिवार को राजधानी के मंदिरों में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कहीं बजरंगबली का पंचामृत से अभिषेक हुआ तो कहीं सिंदूर का चोला चढ़ाकर भव्य शृंगार किया गया। लड्डू, गुड़-धनिया, मालपुआ और हलवा-पूड़ी का भोग लगाया गया। सुंदरकांड के पाठ, भजन-कीर्तन और आरती के बीच मंदिर परिसर.