बुजुर्ग से 16,500 रुपये लूटे, पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा. काकोरी इलाके में टेंपो सवार बुजुर्ग अगनू से दो बदमाश 16,500 रुपये लूट लिए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से लूटी गई पूरी रकम के अलावा 550 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ।इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कुशमौरा गांव निवासी अगनू खरीदारी करने दुबग्गा चौराहा गए.