लखनऊ। काकोरी स्थित आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह नौ बजे नागेश्वर मंदिर के सामने चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, कार गाजियाबाद से सुलतानपुर जा रही थी। नागेश्वर मंदिर के सामने भदोही निवासी चालक शुभम सिंह को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह कार पर.