Faridabad News: बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में ओवरहेड टैंक के पास बैडमिंटन, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। नगर निगम इस परियोजना पर करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये खर्च करेगा और दीवाली के बाद काम शुरू कराने की तैयारी है। मैदान बनने से स्थानीय युवाओं और बच्चों को घर के पास खेलने तथा नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा। अन्य सुविधाओं के लिए बाद में अलग टेंडर जारी होगा।, Faridabad Hindi News.