दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर और छपरा के बीच दो-दो फेरे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 08255/08256 के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर भी रुकेगी.