भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस संबंधी बयान पर सपा-कांग्रेस को घेरा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि विधानसभा चुनाव करीब आते ही अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन की याद क्यों आ रही है.