Shamli News: दीपावली और नरक चतुर्दशी पर शामली के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। सोना-चांदी, वाहन, बर्तन, गिफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी हुई। कारोबारियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। वाहनों की कीमतों में करीब 10 फीसदी और पटाखों के दामों में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारी जारी रही। सामान्य पटाखों की मांग ग्रीन पटाखों से अधिक रही।, Shamli Hindi News.