छोटी दीपावली की खुशियों के बीच एक टेंट हाउस संचालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं स्थित देवी मंदिर के पीछे संजय किरण के पास स्थित मिश्रा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने पूरे गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया।