Faridabad News: फरीदाबाद नगर निगम ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 20 नवंबर तक विशेष अभियान शुरू किया है। सभी 46 वार्डों में टीमें तैनात की गई हैं। धूल नियंत्रण के लिए 18 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, 40 पानी के टैंकर और 10 एंटी स्मॉग गन इस्तेमाल होंगी। ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने वालों, कूड़ा जलाने और खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों के चालान किए जाएंगे।, Faridabad Hindi News.