दरभंगा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 25 वर्षीय युवक को कुचल दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने CCTV फुटेज से ट्रैक्टर की पहचान की. दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र के डीकेबीएम पथ स्थित शीशो चौक के समीप शनिवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.