Muzaffarpur News: बिहार के 9293 हाईस्कूलों और प्लस-2 स्कूलों को नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए डेढ़ लाख से अधिक द्विभाषिक किताबों के सेट दिए गए हैं। किताबों में पाठ हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में हैं। बिहार शिक्षा परियोजना की जांच में अधिकतर स्कूलों में इनका उपयोग नहीं हुआ और कई किताबें आलमारी में बंद मिलीं। विभाग ने शिक्षा अधिकारियों से जवाब मांगा और साप्ताहिक जांच का निर्देश दिया।