बहराइच में पुलिस और औषधि प्रशासन ने एक पतंजलि आयुर्वेद स्टोर से 2349 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप और अन्य नशीली दवाएं बरामद की हैं। आरोपी आदित्य कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। सीमा पर एक मकान में संचालित पतंजलि आयुर्वेद के स्टोर में 2340 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप, कैप्सूल व टेबलेट पुलिस और औषधि प्रशासन ने बरामद किया है।