भोजहता के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों ने छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियों से बिहार की लोक संस्कृति, मान्यताओं व परंपराओं की सुंदर झलक पेश की. गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के भोजहता स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.