मुरादाबाद विकास प्राधिकरण दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट से गागन नदी तक 20 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेन और सर्विस रोड का निर्माण करेगा। यह परियोजना गोविंदपुरम, नया मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को दूर कर सड़क सुरक्षा भी बढ़ाएगी, साथ ही रामपुर रोड पर भी नाला बनेगा।