Moradabad News: मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के मधुवा खालसा गांव में देर रात किसान नरेंद्र सिंह को अपने घर के गेट के सामने तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। उनकी चीख और परिजनों के शोर से तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में भाग गया। एक अन्य ग्रामीण ने भी उसे देखा। ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में दो-तीन तेंदुए लगातार दिखाई दे रहे हैं और वन विभाग कई बार पिंजरा लगा चुका है।