अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अब्दुल्लाह स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की सुपरिटेंडेंट उमरा जाहिर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें पूरे आत्मविश्वास, लगन और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। जीत और हार सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं।