त्योहारी सीजन में ग्राहकों को घटतौली और अधिक कीमत वसूली से बचाने के लिए बांट-माप विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। यह अभियान 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें मिठाई, सराफा, एलपीजी सिलेंडर और एमआरपी उल्लंघन की जांच की जाएगी। अभियान के पहले चरण में 31 अक्टूबर तक जांच की जाएगी, जबकि दूसरा चरण दो से पांच नवंबर तक चलेगा। इस दौरान मिठाई और उपहार पैक की दुकानों से लेकर सराफा की दुकानों.