बिरला ओपन माइंड्स में दीपावली मना. राम-सीता, लक्ष्मण बने बच्चों ने जीता दिल. रंगोली, दीप सजावट प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा. श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): सीरिया टोंगर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया.