जयपुर में पुलिस इंस्पेक्टर पर राजस्थान रोडवेज बस चालक से मारपीट करने और पैर छुवाकर माफी मंगवाने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जयपुर में पुलिस की दबंगई का एक मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस इंस्पेक्टर ने राजस्थान रोडवेज के बस चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की.