देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने गिटार शिक्षक अर्जुन गुप्ता को नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और पीड़ित को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। विशेष न्यायाधीश पोक्सो कुसुम शानी की अदालत ने गिटार क्लास के दौरान बच्चियों का यौन शोषण करने के दोषी संगीत शिक्षक को उम्रकैद की सजा सुनाई.