नेपाल में कुकुर तिहार पर पालतू, आवारा और पुलिस के कुत्तों की पूजा की जाती है. जानें इस त्योहार की तारीख, धार्मिक मान्यता, परंपराएं और इसका खास महत्व. नेपाल में कुत्तों के लिए एक खास त्योहार मनाया जाता है. इस दिन पालतू कुत्तों के साथ-साथ आवारा और पुलिस के कुत्तों की भी पूजा की जाती है. कुकुर तिहार नेपाल के पांच दिन चलने वाले त्योहार तिहार का हिस्सा है.