गोरखपुर के सहजनवा में धनतेरस पर खरीदारी की तैयारी कर रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 20 वर्षीय राहुल यादव की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं हादसे के बाद गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर लंबा जाम लग गया।