महंगाई के बावजूद धनतेरस पर घाटशिला में जबरदस्त भीड़. वाहनों, सोने-चांदी और बर्तनों की ₹10 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री से व्यापारी खुश. घाटशिला: महंगाई और सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद धनतेरस पर घाटशिला और मऊभंडार के बाजारों में खरीदारों का उत्साह चरम पर रहा. शुक्रवार सुबह से देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी.