भारत की ज्ञान परंपरा विश्व की प्राचीनतम और समृद्ध ज्ञान परंपराओं में से एक है. भारत में ज्ञान का महत्वपूर्ण आधार वेद, उपनिषद, पुराण और दर्शन हैं. भारत में ज्ञान को केवल शिक्षा या सूचना तक सीमित नहीं रखा है बल्कि भारतीय ज्ञान जीवन, प्रकृति, विज्ञान, अध्यात्म और ब्रह्मांड को समझने का मार्ग है.