धनतेरस पर जमशेदपुर के बाजारों में काफी चहल-पहल रही. लोगों ने जमकर खरीदारी की. जमशेदपुर: धनतेरस के अवसर पर जमशेदपुर में आधी रात तक बाजारों में रौनक देखने को मिली. सुबह से ही दुकानों और शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई थी, जो देर रात तक खरीदारी में व्यस्त रहे. मिट्टी के दीए से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी शॉप्स तथा ऑटोमोबाइल शोरूमों में धनतेरस की रौनक बनी रही.