Raj Express. मध्य प्रदेश के देवास में मां लक्ष्मी के मंदिर को 5 करोड़ के नोटों से सजाया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदिर की भव्यता दोगुनी हो गई. देवास के श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली के अवसर पर 5 करोड़ रुपये के भारतीय नोटों, 2.5 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों और 15 देशों की विदेशी मुद्रा से भव्य सजावट की गई है।