औरैया में धनतेरस पर पुलिस ने बरामद किए गए 25 लाख रुपये कीमत के 111 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए हैं. औरैया: धनतेरस पर औरैया पुलिस ने कई परिवारों को खुशियों का एक अनूठा तोहफा दिया है. लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने की आस छोड़ चुके लोगों के चेहरे उस समय अचानक खिल उठे, जब पुलिस ने उन्हें उनके कीमती फोन वापस सौंप दिए.