Paramjit Dhankhar Murder: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी ने परमजीत धनखड़ पर करीब 15 राउंड फायरिंग की. जिससे उनकी मौत हो गई. फरीदाबाद: धनतेरस की रात सेक्टर-21C में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर परमजीत धनखड़ की हत्या कर दी.