पालीगंज, पटना की डॉ. ऋचा मिश्रा को टीबी के दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया पर उनके शोध के लिए बर्लिन में रॉबर्ट कोच फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हावर्ड विश्वविद्यालय में शोधरत ऋचा का कार्य टीबी के प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल परिवार, बल्कि समाज और देश का नाम भी रोशन कर रही हैं।