मनेर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन अपराधियों का पटना एम्स में पोस्टमार्टम हुआ. कड़ी सुरक्षा में परिजनों को सौंपे गए शव. मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गये तीनों अपराधियों का पटना एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया. शुक्रवार की देर शाम तीनों शव एम्स पहुंचते ही परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.