पटना नगर निगम की 13वीं साधारण बोर्ड बैठक आज है। बैठक में शहर के विकास, राजस्व, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और छठ महापर्व की तैयारियों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर निगम पार्षद चर्चा करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रॉपर्टी टैक्स की दर 9 फीसदी से बढ़ाकर अधिकतम 15 फीसदी करने का है। इसके लागू होने पर नगर निगम क्षेत्र के भवन और जमीन मालिकों पर प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ बढ़ सकता है।