मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में 3 अपराधी मारे गए. इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस पर सवाल उठाए. Maner Encounter : पटना जिले के मनेर में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस के अनुसार, अपराधियों के शेरपुर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी.