लोड हो रहा हैलोड हो रहा हैएक घर में लोग दिखते हैं, तो आसपास के चार-पांच घर बंद मिलते हैं. कुछ घरों के बाहर सिर्फ़ बुज़ुर्ग बैठे थे. वे अपने बच्चों और पोते-पोतियों का इंतज़ार कर रहे थे. कई गलियां बिल्कुल सुनसान दिख रही थीं. गांव में करीब 60 फ़ीसदी घरों पर ताले लगे हुए थे. ये तस्वीर महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले के महागांव तहसील के वाकद इजारा गांव की है.