Ayodhya Deepotsav 2026: सरयू किनारे राम की पैड़ी के 56 घाटों को सजाया गया है. शाम को यहां 30 लाख दीपक जलाए जाएंगे. सरयू महाआरती में 2,147 अर्चक एक साथ शामिल होंगे. Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है. दीपोत्सव पर साकेत महाविद्यालय पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह झांकियों को हरी झंडी दिखाईं. 21 झांकियां 4 किमी दूर रामकथा पार्क तक जाएंगी.