भारत में अभी नहीं मिला खुरपका-मुंहपका का नया स्ट्रेन SAT-1, फिर भी सरकार अलर्ट. जानें पशुओं के लिए कितना खतरनाक है यह वायरस और मौजूदा वैक्सीन इससे बचाव में कितनी कारगर है? खुरपका-मुंहपका रोग यानी फुट एंड माउथ डिजीज FMD का नया सीरोटाइप SAT-1 भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. यह वायरस गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और सूअर जैसे पशुओं को संक्रमित करता है.