लगातार बढ़ती कारों की कीमतों ने बड़ी संख्या में लोगों को सेकंड हैंड कारों की ओर मोड़ दिया है. नवरात्रि के पहले दिन सेकंड हैंड कारों की सेल्स में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ है. स्पिनी की मानें, तो पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्रि के पहले दिन कंपनी ने 96 परसेंट ज्यादा कारों की डिलीवरी की है. आइए जानते हैं सेकंड हैंड मार्केट में क्या चल रहा है.