CM योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. शनिवार को वह दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम, राम राज्याभिषेक, संत सम्मान, सरयू आरती और लेजर-ड्रोन शो में शामिल होंगे. रविवार को दीपावली के मौके पर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे. दीपोत्सव के तहत शनिवार सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से 21 शोभायात्रा झांकियां निकाली जाएंगी. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.