विदिशा के गंजबासौदा में पटाखा बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। खबर है कि आग की चपेट में करीब 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा में एक बड़े हादसे की खबर है। जहां गुरुवार शाम को श्रीरामलीला मेला ग्राउंड पर लगे पटाखा बाजार में आग लग गई।