इस बार बाजार का ट्रेंड क्या है और धनतेरस पर प्री-बुकिंग का क्या हाल है, ईटीवी भारत ने ज्वेलर्स और जानकारों से खास बातचीत की. धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने के भाव में हालिया गिरावट से ग्राहकों को कुछ राहत मिली है.