कहीं रास्ते में डंप पड़ा कूड़ा तो कहीं चौराहे पर बिखरी गंदगी. दिवाली से पहले वार्डों का हाल खस्ताहाल है। कहीं डस्टबिन गायब है तो कहीं कूड़ा बिखरा हुआ है। रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को पड़ताल में कई वार्डों की तस्वीर धुंधली दिखी। देवकली मोड़ पर पूरे पितई मोहल्ले की तरफ जाने वाले मोड़ पर कूड़े का ढेर लगा रहा। कूड़ेदान पलटा था और दुर्गंध उठ रही थी।