धनतेरस पर दौलाचक बाजार में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी. बर्तन, आभूषण और दीयों की दुकानों पर लोगों ने जमकर की खरीददारी. पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए. धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को काशीचक प्रखंड के दौलाचक बाजार में खूब रौनक देखने को मिली. सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. विभिन्न दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही.