धनतेरस पर शुक्रवार को राजधानी के बाजारों में जमकर धन बरसा। सराफा, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा बाजार में करीब 3500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। हजरतगंज, अमीनाबाद, पत्रकारपुरम के साथ भूतनाथ बाजार में शुक्रवार को सुबह से देर रात तक दुकानों और शोरूम में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। किसी ने सोने-चांदी के गहने खरीदे तो किसी के घर नई कार और बाइक पहुंची। बर्तन, ड्राई फ्रूट, गिफ्ट और.