आगरा में धनतेरस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जिसमें सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खूब रौनक रही। ग्राहकों ने सोने-चांदी के आभूषणों, वाहनों और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के संजय प्लेस, बाईपास, सिकंदरा-बोदला रोड, एमजी रोड, फतेहाबाद रोड समेत शहर के अन्य बाजारों में स्थित शोरूम पर दोपहर से रात तक ग्राहक उमड़े। संजय प्लेस.