लखनऊ में मौसम में बदलाव जारी है, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा और हवा में नमी बढ़ी है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 301 पार कर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। आने वाले सात दिनों में हवा में नमी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में तीन-चार फीसदी गिरावट देखने को मिल सकती है।इससे सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा।