Dainik Bhaskar. कोरबा | खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आने वाले वर्षों में किसानों की सुविधा के लिए जिले में 8 नए धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति मिली है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने सूची भेजी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है।.