90% of the work on the rejuvenation of 100 roads is complete. डीएस ढेसी ने 14वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में की समीक्षा अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। शहर की 100 सड़कों को नया स्वरूप देने के लिए शुरू किया गया ''30 डेज चैलेंज'' अभियान अंतिम चरण में है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने अपने हिस्से का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है।