करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करनाल दौरे के लिए शहर में की गई तीसरी आंख शुक्रवार को बंद हो गई। पांच नवंबर को हुई लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के रूट से लेकर जनसभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे उतार लिए गए हैं।जिस सेक्टर-12 मार्ग पर पदयात्रा के दौरान हर खंभे से निगरानी की जा रही थी, वहां अब कैमरों का पहरा खत्म.