फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल में दीपावली के अवसर पर बाल रामलीला का मंचन किया गया। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न किरदार निभाए। मानव ने राम, शिवांश ने लक्ष्मण और शानवी ने सीता की भूमिका निभाई। वहीं, अन्य बच्चों ने राजा दशरथ, कौशल्या, कैकेयी, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, रावण और वानर सेना का किरदार निभाया। उपप्रधानाचार्य मीनू गौतम ने बच्चों के प्रयासों की सराहना.