फरीदाबाद। महादेव देसाई क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में एमडी क्रिकेट एकेडमी ने एमडी क्रिकेट बी को 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेडमी 18.5 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। हर्ष रावत ने 37 रन बनाए। जवाब में एमडी क्रिकेट बी की टीम नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी। आर्यन ने 38 और आदित्य कुमार ने नाबाद 25 रन बनाए। संवाद.