गंदगी के बीच में बनाई जा रही थी मिठाई, 90 किलो नष्ट कराई. दिवाली पर मिठाइयों की बिक्री के लिए तैयारी के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने असंध स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम पर कार्रवाई की। टीम को गोदाम में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। गंदगी के बीच मिठाई बनाई जा रही थी। टीम ने 90 किलो मिठाई नष्ट कराई। साथ ही चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे.